जमशेदपुर, मार्च 22 -- जिला प्रशासन ने जमशेदपुर शहरी क्षेत्र के दो ग्रुप की चार शराब दुकानों की बंदोबस्ती को लेकर विज्ञापन जारी किया है। इनमें से एक ग्रुप की दो दुकानें बिष्टूपुर की हैं, जबकि दूसरे ग्रुप की दो दुकानें गोलमुरी व जुगसलाई की हैं। पहले ग्रुप वालों ने लाइसेंस का नवीकरण नहीं कराया, जबकि दूसरे ग्रुप वाले ने पैसा जमा नहीं किया है। इसकी वजह से उत्पाद विभाग की अनुशंसा पर उपायुक्त ने दुकानों की बंदोबस्ती के लिए विज्ञापन निकाला है। पूर्वी सिंहभूम में लाइसेंसी शराब की कुल 109 दुकानें हैं। यह बंदोबस्ती अगले पांच वर्षों के लिए होगी। हालांकि हर साल लाइेंसस धारकों को नवीनीकरण कराना होगा। उल्लेखनीय है कि करीब छह माह पूर्व शराब दुकानों का निजीकरण किया गया और सभी दुकानों की बंदोबस्ती की गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.