अमरोहा, अप्रैल 14 -- अमरोहा, संवाददाता। क्लस्टर में बदलाव करने के बाद भी दो ग्राम विकास अधिकारियों ने पंचायतों के खातों से धनराशि का आहरण कर लिया। मामले को डीएम ने गंभीरता से लिया है। दोनों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है। मामले की जांच पूरी हो गई है। इसके अलावा फर्जी तरीके से प्रमोशन वाले मामले की जांच अमरोहा बीडीओ कर रहे हैं, इसमें भी कार्रवाई तय मानी जा रही है। गौरतलब है कि हसनपुर ब्लाक में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी हुमा परवीन ओर रोनिल अली ने 14 मार्च को डीएम को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि उनको आवंटित क्लस्टर की पंचायतों का चार्ज नहीं दिया गया जबकि ग्राम पंचायतों के खातों से भुगतान किया जा रहा है। इस मामले में डीएम के आदेश पर एडीपीआरओ विमल कुमार ने जांच की। जिसमें पता चला कि पंचायत सचिव कावेंद्र सिंह ने शाहपुर कलां...