दो ग्राम प्रधान सहित तीन पर मुकदमा दर्ज
गौरीगंज, मार्च 20 -- शुकुल बाजार। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग लड़की ने थाने पर शिकायती पत्र देकर कुछ लोगों पर जबरन शादी करने व कराने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने दो ग्राम प्रधान सहित एक युवक पर केस दर्जकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। युवती का आरोप है कि देवकली गांव निवासी ग्राम प्रधान समेत एक अन्य ग्राम प्रधान ने मिलकर देवकली गांव के ही एक युवक से उसकी जबरन शादी करवा दी। शादी के बाद पीड़िता के परिजनों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई थी। वहीं किशोरी का कहना है कि आरोपी युवक के साथ उसकी केवल दोस्ती थी, लेकिन गांव के कुछ लोगों ने मिलकर इस संबंध को गलत नजर से देखते हुए पंचायत बुलाई और दबाव बनाकर शादी करा दी। शादी करने वाला युवक भी जबरन हुई इस शादी के खेल में शामिल हो गया और शादी कर ली। शिकायत के बाद उच्चाधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.