गाजीपुर, जनवरी 25 -- गाजीपुर (दिलदारनगर)। जनपद के दो ग्राम प्रधान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने के लिए चयनित किया गया है। इसमें विकास खंड उसियां के शम्स तबरेज खान और मुहम्मदाबाद के ग्राम सभा राजापुर के ग्राम प्रधान अश्वनी राय का चयन किया गया है। पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से चयनित ग्राम प्रधानों को 28 जनवरी को भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में सम्म्मानित किया जाएगा। इन दोनों ग्राम प्रधानों को मॉडल यूथ ग्राम सभा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसमें गांवों को स्वच्छता, शिक्षा, रोजगार, डिजिटल सशक्तिकरण, महिला सहभागिता और पारदर्शी प्रशासन का मॉडल बनाना है। इसकी जानकारी संबंधित ब्लाकों के विकास खंड अधिकारी ने दी है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.