मुरादाबाद, अप्रैल 25 -- मुख्यमंत्री सामूहिक शादी योजना के पात्रों के चयन में निलंबित दो ग्राम पंचायत सचिव बहाल कर दिए गए। जिला पंचायत राज अधिकारी ने दोनों को सशर्त बहाल किया है। दोनों की स्थाई वेतन वृद्धि रोकते हुए बहाली की कार्रवाई की गई है। जबकि, जांच में आरोपों की पुष्टि के बाद 10 फरवरी को निलंबन की कार्रवाई की गई थी। शनिवार को मूंढापांडे विकास खंड क्षेत्र में तैनात ग्राम पंचायत सचिव धनेंद्र पाल और मोहन सिंह रावत को बहाल कर दिया गया। हालांकि, अभी भी दोनों के कलस्टर का निर्धारण नहीं किया गया है। सूत्रों की मानें तो स्थाई वेतन वृद्धि रोकने के आदेश के चलते कर्मचारियों को हर महीने तीन से चार हजार रुपये की आर्थिक मार झेलनी पड़ेगी। पात्रों के चयन में नियमों की अनदेखी के मामले में विभाग की ओर से यह कार्रवाई की गई थी। क्षेत्रीय विधायक की शिकाय...