अमरोहा, अप्रैल 9 -- अमरोहा। डीएम निधि गुप्ता की बैठक से गैरहाजिर रहने और बुकलेट में सूचना नहीं देने पर दो ग्राम पंचायत अधिकारियों को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब मिलने के बाद इनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि मंगलवार को डीएम ने बैठक बुलाई थी। जिसमें ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम पंचायत सचिव भी शमिल रहे लेकिन इस बैठक से ग्राम पंचायत अधिकारी अविनाश गैर हाजिर रहे जबकि मंडी धनौरा ब्लाक के ग्राम पंचायत अधिकारी रजत बुकलेट में सूचना नहीं भर पाए। इस मामले को डीएम ने गंभीरता से लिया और इनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। एडीपीआरओ विमल कुमार ने बताया कि दोनों ग्राम पंचायत अधिकारियों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.