गाजीपुर, फरवरी 10 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के नवली गांव में साइबर ठगों ने दो ग्रामीणों के खातों से कुल 1 लाख 46 हजार 500 रुपये निकाल लिए। धोखाधड़ी के शिकार हुए दोनों पीड़ितों ने रेवतीपुर साइबर सेल में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित नवली निवासी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके मोबाइल पर फोन-पे के माध्यम सेRs.47,000 क्रेडिट होने का फर्जी मैसेज आया था। इसी दौरान गांव के अजय सिंह को भी 99,500 आने का संदेश मिला। कुछ देर बाद एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर खुद को रेवतीपुर स्वास्थ्य विभाग में भवन निर्माण का ठेकेदार बताया। उसने कहा कि गलती से उनके खातों में पैसे ट्रांसफर हो गए हैं और उन्हें तुरंत वापस भेज दिया जाए। ठग की बातों में आकर दोनों पीड़ितों ने बिना सत्यापन किए बताए गए फोन-पे अकाउंट पर कुल 1,46,500 की रकम ट्रांसफर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.