भागलपुर, सितम्बर 1 -- बिहपुर, संवाद सूत्र। बिहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गैर-जमानती वारंट के दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गौरीपुर निवासी चंदन दास और बभनगामा निवासी मोहम्मद तनवीर अली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था। बिहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपितों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। यह भी पढ़ें- दो वारंटी को किया गया गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...