कुशीनगर, दिसम्बर 18 -- हाटा। एसपी केशव कुमार के निर्देश पर हाटा कोतवाली पुलिस ने उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मुन्ना कुमार गुप्त पुत्र रामप्रवेश गुप्त निवासी उसहरि तथा विशाल प्रसाद पुत्र अनिल प्रसाद निवासी महुआ पाटनधार थाना बरियारपुर जनपद देवरिया को क्षेत्र के हाटा गौरी बाजार रोड पर स्थित मोतीपाकड़ चौराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल रामसहाय चौहान, अपराध निरीक्षक गुलाब यादव, हेड कांस्टेबल राजेन्द्र वर्मा, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल प्रवेश यादव आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.