गोरखपुर, जनवरी 2 -- पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच पुलिस ने दो गैंगस्टर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सरवन चौहान व सुनील निवासी ग्राम जंगल अहमद अली शाह टोला शाहपुर को गुरुवार की रात जंगल अहमद अली शाह टोला शाहपुर से गिरफ्तार किया गया। दोनों अपने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर धोखाधड़ी व गबन जैसे जघन्य अपराध में शामिल थे। सरवन चौहान पर पिपराइच में पांच तथा सुनील पर दो आपराधिक केस दर्ज है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.