अल्मोड़ा, मार्च 13 -- अल्मोड़ा। ऑपरेशन स्माइल और पुलिस टीम ने दो गुमशुदा महिलाओं को बरामद किया। सोमेश्वर एसओ मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में टीम ने नौ मार्च से लापता महिला और देघाट एसओ गंगाराम ने सात मार्च से लापता युवती को सकुशल बरामद करते हुए परिजनों के सुपुर्द किया। स्माइल टीम प्रभारी जानकी भण्डारी ने बताया कि दोनों की काउंसलिंग के बाद उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...