दो गुमशुदा किशोरों को किया बरामद
उन्नाव, अगस्त 21 -- नवाबगंज। अजगैन पुलिस ने गुमशुदा दो नाबालिगों को मुंबई से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के कुंजपुर गांव का रहने वाला आदर्श पुत्र स्व. जयविन्द व रौनक पुत्र सुभाष के परिजनों ने उनके गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों की तलाश के लिए पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से लोकेशन ट्रेस की। लोकेशन मिलने के बाद परिजनों से समन्वय स्थापित किया। दोनों नाबालिगों को पुलिस ने मुंबई से सकुशल बरामद किया। पुलिस ने दोनों की मेडिकल जांच करवा उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। यह भी पढ़ें- पुलिस की तत्परता से दो नाबालिग राउरकेला से बरामद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.