मुजफ्फरपुर, मार्च 14 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मीनापुर थाने में शनिवार को दो गुटों में मारपीट की दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई। मारपीट की यह घटना शुक्रवार को मुस्तफागंज में हुई थी। इसमें दोनों ओर के तीन लोगों को चोट आई है। दोनों गुटों में तनाव को देखते हुए पुलिस ने शनिवार को शाहपुर के पंसस राहुल कुमार और हरका मानशाही गांव के अमीत कुमार के बयान पर दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की है। इसमें दोनों ओर से आठ लोगों को नामजद किया गया है। थानाध्यक्ष राम एकबाल प्रसाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया लेनदेन विवाद में मारपीट होने की बात सामने आई है। पुलिस जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...