सासाराम, फरवरी 6 -- सासाराम, नगर संवाददाता। सासाराम नगर थाना क्षेत्र के पुरानी जीटी रोड पर स्थित पेट्रोल पंप पर दो गुटों में झड़प हो गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को संभाला। बताते हैं कि ट्रक चालक और अन्य गाड़ी चालक के बीच पहले बहस हुई उसके बाद मारपीट शुरू हो गई। सासाराम एसडीपीओ वन दिलीप कुमार ने बताया कि न्यू एरिया मोड़ के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास ट्रक चालक और अन्य गाड़ी के लोगों में झड़प की सूचना पर पुलिस पहुंची है। मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। फोटो नंबर-50 कैप्शन- पेट्रोल पंप पर झड़प की सूचना पर पहुंची पुलिस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.