दो गुटों के बीच मारपीट में तीन जख्मी
मुजफ्फरपुर, जून 2 -- हथौड़ी। डकरामा गांव में सोमवार को दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। इसमें तीन लोग जख्मी हो गए। पीड़ित कृष्ण सहनी ने बताया कि आरोपितों ने किसी बात को लेकर अचानक हमला कर दिया, जिसमें उसके दाहिने हाथ की अंगुली में जख्मी हो गया। बचाव करने पहुंचे कृष्ण सहनी के भाई तथा पुत्र पर भी आरोपितों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को मेडिकल में भर्ती कराया गया। मामले को लेकर कृष्ण सहनी ने हथौड़ी थाना में आठ लोगों के खिलाफ आवेदन दिया है। हथौड़ी थानेदार सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- दो गुटों के बीच मारपीट में तीन जख्मी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.