अलीगढ़, मार्च 13 -- Aligarh News: यूपी के अलीगढ़ में भाजयुमो नेताओं के दो गुटों में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इसमें भाजयुमो नेता हर्षद हिन्दू समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीमें लगी हुई हैं। एसएसपी नीरज जादौन ने बताया कि आरोपियों पर गैंगस्टर व एनएसए की भी कार्रवाई होगी। पुलिस के अनुसार यह विवाद बन्नादेवी क्षेत्र के सराय हकीम निवासी हर्षद हिंदू व सासनीगेट क्षेत्र के रहने वाले शशांक पंडित के गुटों के बीच हुआ था। कई माह से दोनों के बीच किसी न किसी बात पर वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। बुधवार को हर्षद ने सोशल मीडिया पर एक गाने का स्टेटस लगाया था। इस पर दूसरे गुट के मोहित शर्मा की हर्षद से गालीगलौज हो गई थी। इसमें गुरुवार को हर्षद गुट ने मोहित को पीट दिया था। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.