नई दिल्ली, दिसम्बर 15 -- यूपी के बिजनौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां धामपुर कस्बे के सुभाष चौक पर मंगलवार शाम तेज रफ्तार दो गाड़ियों के बीच चल रही रेस एक बुजुर्ग की जान ले गई। ईवनिंग वॉक पर निकले बुजुर्ग को एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद अनियंत्रित कार पास में खड़ी अनुबंधित रोडवेज बस से जा भिड़ी। दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों के चालक मौके से फरार हो गए। मुख्य डाकघर रोड स्थित पुरानी तहसील के पास रहने वाले 75 वर्षीय सतपाल सिंह रोजाना की तरह खाना खाने के बाद शाम की सैर पर निकले थे। जब वे सुभाष चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार थार और एक कार के बीच रेस चल रही थी। इसी दौरान कार चालक ने सतपाल सिंह को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुजुर्ग की मौके पर ही मौत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.