आगरा, अप्रैल 10 -- सोरों के गांव पचलाना में स्थित गोशाला में दो गाय मृत होने और व्याप्त अव्यवस्थाओं को देखकर एटा-कासगंस सांसद देवेश शाक्य ने नाराजगी जताई। शुक्रवार को सांसद देवेश शाक्य व जिलाध्यक्ष विक्रम यादव सपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ पचलाना गोशाला पहुंचे। सपा के जिलाध्यक्ष विक्रम यादव ने कहा कि गोशाला में घोर अव्यवस्थाएं हैं। गोशाला में गायों की देखभाल नहीं की जा रही है। गायों का उपचार नहीं होने से गोवंश की हालात खराब है। वहीं दूसरी ओर शुक्रवार को मामला संज्ञान में आते ही प्रशासन ने तत्काल जांच के आदेश दिये हैं। जांच करने टीम पहुंची। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही तय करने की बात कही गई।शुक्रवार को सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि गोशाला परिसर में न तो पर्याप्त छाया की व्यवस्था है और न ही पेयजल व चारे का समुचित प्रबंध। ...