दो गायों को खींचने का वीडियो वायरल
फिरोजाबाद, सितम्बर 4 -- राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि फरिहा के नगला शीश में गौशालाओं में गायों की मौत हो रही है। इसकी अनदेखी की जा रही है। इतना ही नहीं एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें मृत गायों को खींचते हुए दिखाया जा रहा है। ब्लाक हाथवंत के नगला शीश ग्राम पंचायत की गौशाला में गायों की दुर्दशा हो रही है। दो मृत गायों को खींचते हुये का एक वीडियो भी वायरल किया जा रहा है। राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष शुभम प्रताप सिंह ने कहा कि गायों की गौशाला में दुर्दशा हो रही है। गायों की मौत को लेकर जिला प्रशासन से जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.