नोएडा, सितम्बर 5 -- नोएडा। सेक्टर-96 स्थित ई-स्क्वायर मॉल के बाहर खड़ी दो कारों के शीशा तोड़कर बदमाश लैपटॉप, मोबाइल समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना के संबंध में सेक्टर-39 थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। ग्रेटर नोएडा निवासी डॉ. देबजानी राय चौधरी ने पुलिस को बताया कि एक सितंबर को वारदात हुई। इसी तरह सौरभ वार्ष्णेय के साथ वारदात हुई। दोनों पीड़ित मॉल में डिनर करने आए थे। पीड़ितों के अनुसार दोनों कारों में लैपटॉप रखे थे और चोर शीशे तोड़कर सामान निकाल ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...