फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 23 -- शमसाबाद, संवाददाता। थाना पुलिस को चुनौती देते हुये चोर सोमवार की रात कुइयांखेड़ा और कुइयांसंत गांव में धावा बोलकर बंद आठ घरों के ताले तोड़कर सामान निकाल ले गए। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गयी। पुलिस की टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। ग्रामीणों ने सुरक्षा को लेकर आवाज उठायी। कुइयांखेड़ गांव में संजू कुमार के गांव में दो घर हैं। एक घर में ताला लगा था दूसरे घर में परिजन सो रहे थे। रात में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया। मुख्य द्वार का ताला तोड़कर अंदर घुस गये और कमरे के ताले तोड़ दिए। चोर बर्तन निकाल ले गए। इसी गांव के निवासी होमगार्ड जसवीर सिंह के भी गांव में दो मकान हैं। बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया और इनके यहां से भी बर्तन निकाल ले गए। होमगार्ड दिनेश कुमार के बंद घर से चोरेां ने पीतल के बर्तन, एक जोड़ी पाय...