बिहारशरीफ, मार्च 2 -- पुलिस ने लोगों को खदेड़ा, तीन गिरफ्तार बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दीपनगर थाना क्षेत्र के महानंदपुर और कासिमचक गांव के लोगों के बीच कुछ दिनों से विवाद चल रहा है। सोमवार को दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गये। सैकड़ों लोग, महिलाएं और बच्चे लाठी-डंडा लेकर सड़क पर उतर गये। चर्चा है कि कुछ लोग हथियार भी लहरा रहे थे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को खदेड़ दिया। तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ग्रामीणों की मानें तो तीन दिन पहले कासिमचक गांव में शादी की पार्टी के दौरान विवाद हुआ था। मारपीट की गयी थी। व्यापार मंडल के अध्यक्ष जख्मी हो गये थे। उनकी बाइक भी चोरी करने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें महानंदपुर गांव के युवकों पर आरोप लगाया गया है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के लोग आक्रोशित हैं। सोमवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.