अयोध्या, अप्रैल 10 -- तारुन, संवाददाता। तारुन थाना क्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग गांवो में शुक्रवार को दोपहर लगी आग से एक एकड़ गेंहू की फसल जल गयी। वहीं एक किसान की गृहस्थी जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंचे लेखपालो ने क्षति का आकलन कर शासकीय अहेतुक सहायता के लिये रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दिया है। ग्राम सभा विजयनपुर सजहरा के भवानीपुर गांव में दोपहर को हाई वोल्टेज लाइन के तार के संपर्क होने से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते राम सुरेश वर्मा के खेत में खड़ी एक एकड़ गेंहू की फसल को जलाकर राख दिया। प्रधान प्रतिनिधि दिनेश कुमार ने बताया कि गांव निवासी राम सेवक निषाद ने किसान के खेत को बटाई पर लेकर गेंहू की बुवाई की थी। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाने की कोशिश करते तेज हवा के झोंके ने विकराल रूप ले लिया था। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेखपा...