दो गांवो के युवकों में हुई मारपीट में दोनों तरफ से दर्ज हुआ मुक़दमा
मथुरा, जून 18 -- गत दिवस थाना क्षेत्र के गांव बरोदा एव नगला सोनपाल के युवकों के मध्य जातिवादी टिप्पणी को लेकर हुए विवाद एव मारपीट के प्रकरण में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर सात ज्ञात एव दर्जनभर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस घटना में करीब आधा दर्जन घायलों का इलाज चल रहा है। विदित हो गत दिवस बुधवार को बरोदा गांव में ठाकुर युवकों और पड़ोसी गांव नगला सोनपाल के जाटव युवकों के मध्य झगड़ा हो गया था। इस घटना में आधा दर्जन लोग घायल हुए थे। जिनमें से एक गंभीर घायल युवक का आगरा के एसएन अस्पताल और दो घायलो का मथुरा जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस प्रकरण में पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । जिसमें बरोदा निवासी सुभाष पुत्र निरंजन सिंह की तहरीर के आधार पर नगला सोन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.