गोपालगंज, मार्च 7 -- विजयीपुर। विजयीपुर थाना पुलिस ने अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर वर्षों से फरार चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार की रात उनके घरों पर छापेमारी कर की गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार वारंटियों में मांडर खास गांव निवासी बलराम साहनी तथा बिलरूआं गांव निवासी जनार्दन यादव और हरेंद्र यादव शामिल हैं। जनार्दन यादव और हरेंद्र यादव आपस में सगे भाई बताए जाते हैं। पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर शनिवार को संबंधित न्यायालय में पेश कर दिया। पुलिस फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चला रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...