दो गांवों में लगी आग, छह मवेशी झुलसे
लखीमपुरखीरी, मई 25 -- उचौलिया। थाना क्षेत्र के दो गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग काफी सामान जल कर राख हो गया। थाना क्षेत्र के गांव मोहद्दीनपुर निवासी मुकेश पुत्र डालचंद्र अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ रह रहे थे। रविवार दोपहर में आग लग गई और घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। दूसरी तरफ थाना क्षेत्र के गांव सुरतियापुर निवासी प्रभुपाल और जयपाल का भूसा और बठिया जलकर राख हो गया और छह पशु भी झुलस गए। दोनों गांव में लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया। यह भी पढ़ें- दो गांवों में लगी आग, छह मवेशी झुलसे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.