औरैया, मार्च 31 -- अयाना। खेत में बकरियां जाने को लेकर शनिवार देर शाम को पाकर का पुरवा व फरिहा गांव के लोग आपस में ​भिड़ गए थे। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, इसमें दोनों पक्षों से करीब 15 लोग घायल हो गए थे। पुलिस मामले में फरार चल रहे महज एक आरोपी को पकड़ सकी है। शेष आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। वहीं तनाव को लेकर मंगलवार को भी गांव में पुलिस कर्मी तैनात रहे। रविवार को फरिहा निवासी मोहित सेंगर ने अयाना थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया ​था कि शनिवार शाम को वह अपने खेतों में काम कर रहा था। इसी दौरान पाकर का पुरवा निवासी जय प्रकाश पाल, इंदल पाल, महारूप पाल, तहसीलदार अपनी बकरियों का झुंड उसके खेत में खड़ी फसल में चराने लगे। विरोध करने पर आरोपी मारपीट करने लगे। शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर लोग मौके पर आए तो आरोप...