गिरडीह, मई 21 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ थाना क्षेत्र के ग्राम पाराखारो एवं ग्राम श्याम सिंह नावाडीह में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर दो अलग अलग जगहों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताते चलें कि सबसे बड़ी चोरी पाराखारो गांव के प्रकाश वर्मा के घर में हुई। चोरों ने प्रकाश वर्मा के घर की खिड़की तोड़कर अंदर घूस गए और घर में रखे 38 हजार नगद, एक जोड़ा पायल, सोने की कान बाली, चांदी की एक जोड़ा सिकड़ी, जमीन के कागजात, कपड़ा समेत हजारों रूपये की संपति समेटकर ले भागे। इधर गृह स्वामी ने बताया कि भीषण गर्मी पड़ने के कारण सभी परिजन छत पर सोए हुए थे। इसी बीच करीब एक बजे रात्रि के लगभग एक बच्चा को शौचालय ले जाने के लिए उठा तो देखा कि घर की खिड़की टूटी हुई है। इसके बाद हो हल्ला होने पर ग्रामीण जुटे और इसकी सूचना जमुआ पुलिस को दी गई।इसके अलावा ...