गाजीपुर, जनवरी 23 -- कठवामोड़, हिन्दुस्तान संवाद। नोनहरा थाना क्षेत्र के थनईपुर और बभनौली गांवों में गुरुवार की रात चोरों ने तीन घरों से 53 लाख से अधिक के गहने और रुपया पार कर दिया। शुक्रवार की सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़ित परिवार रोने बिलखने लगे। सूचना मिलते ही कासिमाबाद सीओ और फॉरेसिंक टीम ने मामले की जांच की। चोरी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। जानकारी के अनुसार थनईपुर गांव में चोरों ने धर्मदेव राम और उनके भाई ब्रह्मदेव के घरों को निशाना बनाया। घटना रात करीब दो बजे रात की बताई जा रही है। धर्मदेव राम के घर से उनकी पत्नी प्रमिला के सोने की सिकड़ी, मंगलसूत्र, हार और अंगूठी सहित करीब 10.50 लाख के जेवर और दो लाख रुपये नगद चोरी कर लिया। यह राशि घर में होने वाली शादी के लिए रखी गई थी। वहीं ब्रह्मदेव के घर से बहू-बेटियों के गहने तीन मंगल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.