अंबेडकर नगर, अप्रैल 14 -- दुलहूपुर,अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अम्बेड़करनगर जिले के कटका थाना क्षेत्र के लवइया पलया व सेमरा पुरैना गांव में सोमवार की रात चोरों ने एक साथ चार घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात व नगदी पार कर दी। घटना को अंजाम देने के लिए चोरों ने घर के लोगों को बाहर से बंद कर दिया, जिससे किसी को भनक तक नहीं लगी। एक ही रात में कई घरों में चोरी की वारदात से पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है। सोमवार की रात कटका थाना क्षेत्र के लवइया पलया निवासी विजेंदर बहादुर सिंह के घर चोर पीछे से छत पर चढ़कर साड़ी के सहारे आंगन में उतरे और दो कमरों में रखे बॉक्स व अलमारी का ताला तोड़ दिया। यहां से चोर तीन सोने की अंगूठी, दो पायल, एक कड़ा और करीब 65 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घटना के समय परिवार के लोग बाहर बरामदे में सो रहे थे।इसके बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.