गंगापार, मई 13 -- बेरी ग्राम पंचायत के कई मजरों में पेयजल की किल्लत से ग्रामवासी परेशान हैं। पांडेयपुर, धइकरान बस्ती, पाल, बिहारी, मुस्लिम व पटेल बस्तियों में लगे लगभग 22 हैंडपंप पानी उगलना बंद कर दिए हैं। पीने के पानी के लिए लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित बेलन नदी से पानी ले आकर लोग अपनी प्यास बुझाने को मजबूर हैं। पेयजल संकट से जूझ रहे मांडा विकास खंड के बेरी व पूरा पांडेय गांव के तमाम लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व प्रधान अवधनारायण की अगुवाई में मांडा ब्लाक में खंड विकास अधिकारी अनीस अहमद से मिलकर अपनी व्यथा सुनाई। उनका कहना था कि खराब पड़े दोनों गांवों के दर्जनों हैंडपंप ठीक नहीं कराए जा रहे हैं , जिससे वे नदी का पानी पीने को मजबूर हैं। अपनी दुख भरी कहानी सुनाने वाले अधिकांश लोग दलित और पिछड़े वर्ग के थे। बीडीओ ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्...