दो गांवों के ट्रांसफॉर्मर खराब, ग्रामीण परेशान
गंगापार, मई 13 -- दो विभिन्न गांवों के ट्रांसफॉर्मर खराब होने से गर्मी के चलते ग्रामीणों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सूचना के बावजूद ट्रांसफॉर्मर न बदले जाने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मांडा रोड विद्युत उपकेंद्र से संबंधित उमापुर कला और महेवा खुर्द गांव के 25 केवीए के ट्रांसफार्मर पिछले चार दिनों से खराब है। भीषण गर्मी में ट्रांसफॉर्मर खराब होने के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। दोनों गांवों के उपभोक्ताओं का कहना है कि आनलाइन शिकायत के बावजूद ट्रांसफार्मर अभी तक नहीं बदले जा सके। उन परिवारों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है ,जिनके यहां मांगलिक कार्यक्रम आयोजित होने हैं और नात रिश्तेदारों के चलते घर में भीड़ बढ़ी हुई है। यह भी पढ़ें- भुपतडीह में 15 दिनों से जला ट्रांसफार्मर, अंधेरे में हैं ग्रामीण
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.