हमीरपुर, अप्रैल 25 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। शनिवार सुबह पराली में लगी आग बदनपुर से लेकर अतरैया गांव तक फैल गई और करीब ढाई सौ बीघा में खड़ी पराली के साथ खेतों में पड़ा भूसा जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। सूचना पाकर तहसीलदार राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नुकसान के आंकलन के आदेश दिए हैं।शनिवार को सुबह 10 बजे बदनपुर के किसान दिनेश साहू के खेत में खड़ी पराली में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रुप धारण कर लिया और बदनपुर से होते हुए अतरैया गांव तक करीब 250 बीघा में खड़ी पराली में फैल गई। यह भी पढ़ें- खेतों में धधकी आग, चार गांवों में 80 बीघा फसल अवशेष जला इससे किसानों ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। किसानों ने नलकूप चालू करके आग बुझाने का प्रयास किया और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। आग से दिनेश...