सिमडेगा, मई 17 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। ठेठईटांगर पुलिस ने गांजा सप्लायर और गांजा की खेप को खपाने वाले चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रेस वार्ता में डीएसपी रणवीर सिंह ने बताया कि एसपी श्रीकांत एस खोटरे को प्राप्त गुप्त सूचना पर ठेठईटांगर थाना क्षेत्र से 10 मई को चार अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को 43 किलो गांजा और तीन हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया था। जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने रविवार को गांजा की सप्लाई करने एवं गांजा की खेप खपाने वाले चार लोगों को गरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार होने वालों में ओडिसा निवासी विमल महाकुर उर्फ बुलू और समंत दिग्गल, बिहार के आयुष कुमार और यूपी के नीरज कुमार शामिल है। डीएसपी ने बताया कि विमल महाकुर और समंत दिग्गल गांजा की सप्लाई करता था। जबकि आयुष कुमार और नीरज कुमार गांजा की खेप खपाने का काम करता था...