दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, तीन किलो गांजा पकड़ा
बांदा, अगस्त 2 -- बांदा। नगर कोतवाली पुलिस ने रविवार को दो तस्करों को तीन किलो सूखा गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। कृषि विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी दीपक कुमार सैनी ने बताया कि आरोपी रिंकू के विरुद्ध पूर्व में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं रेलवे अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे हैं दर्ज । वह पूर्व में भी अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। बताया कि रविवार को गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर ने बताया कि रिंकू पुत्र सुरेश व सलमान पुत्र अमिया कनवारा मोड़ के पास खड़े हैं। उन्हें कृषि विश्वविद्यालय के पास से अवैध सूखे गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है। तलाशी में दोनों के पास से करीब तीन किलो सूखा गांजा बरामद हुआ। गांजे को कब्जे में लेकर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.