दो गांजा तस्कर गिरफ्तार,मुख्य आरोपी फरार
सिमडेगा, जून 4 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। एसपी के निर्देश पर टी.टांगर थाना क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाकर पुलिस ने कुल 8.565 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया,जबकि तामड़ा रथ मोड़ निवासी राजू राय अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस ने सियादोहर कोनमेंजरा से 2 किलोग्राम तथा रथ मोड़ तामड़ा से 6.495 किलोग्राम गांजा बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों में बिनय बिरेंद्र कुल्लू और दीपक सोरेंग शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा से गांजा लाकर सिमडेगा में पुड़िया बनाकर बेचते थे। यह भी पढ़ें- बांका में गांजा तस्करी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, 31.2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.