मेरठ, अगस्त 30 -- मेरठ। किसान नेता दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव की एसएसपी कार्यालय में पिटाई और एसओजी कार्यालय में थर्ड डिग्री के आरोपों की जांच कर रहे सहारनपुर डीआईजी के कार्यालय से दो गवाहों फैजल और पिंटू को नोटिस भेजा गया है। दोनों को सोमवार दोपहर बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है। वहीं किसान नेता दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव शनिवार को लखनऊ पहुंच गए। रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे उनकी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात होगी। यह भी पढ़ें- दिग्विजय भाटी और मोहित से मारपीट प्रकरण में महापंचायत का ऐलानगोकुलपुर निवासी फैजल का कहना गोकुलपुर निवासी फैजल का कहना है कि उन्हें भावनपुर थाना क्षेत्र की हसनपुर चौकी प्रभारी संदीप ने बयान दर्ज कराने के नोटिस की जानकारी दी। उनसे नोटिस पर हस्ताक्षर भी कराए गए, लेकिन उसे पढ़कर नहीं सुनाया ...