दो गज जमीन के लिए बेटे ने पिता को फावड़े से काट डाला
लखनऊ, जून 20 -- महिंगवा में महज दो गज जमीन के लिए कलयुगी बेटे ने फावड़े से ताबड़तोड़ वार कर बुजुर्ग पिता की हत्या कर दी। पुलिस के आने की सूचना पर आरोपी बेटा भाग निकला। मृतक की बेटी की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अतरौरा निवासी रामकुमार यादव (65) का बेटे महेंद्र से जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। छोटे बेटे गुड्डू का आरोप है कि शुक्रवार शाम पिता खेत में काम कर रहे थे, तभी बड़ा भाई महेंद्र धान की नर्सरी बोने के लिए पिता से उनके हिस्से की जमीन मांग रहा था। पिता ने जमीन देने से मना कर दिया। पिता का विरोध करना महेंद्र को नागवार गुजरा और फावड़ा सिर पर मार दिया। इसके बाद महेंद्र ने पिता के शरीर पर कई जगह फावड़े से हमलाकर उन्हें लहूलुहान कर दिया。 यह भी पढ़ें- जमीन विवाद में बेटे ने पिता को फावड़े से मारा, इलाज के दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.