दो खिलाड़ियों का स्पोर्ट्स हास्टल में चयन
गंगापार, जुलाई 3 -- कौड़िहार स्थित साई क्रिकेट क्लब के दो खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय क्रिकेट संस्थानों में चयन पर लोगों में खुशी है। बरई हरख गांव निवासी आयुष कुशवाहा पुत्र दशरथ कुशवाहा का चयन देवरिया क्रिकेट हॉस्टल के लिए हुआ है। वहीं नसीरपुर दरगाही निवासी जैनिथ कुमार पटेल पुत्र महेंद्र कुमार पटेल ने भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए स्पोर्ट्स कॉलेज, लखनऊ की अंडर-12 क्रिकेट टीम में जगह बनाई है। जैनिथ भी पिछले दो वर्षों से साई क्रिकेट क्लब, कौड़िहार में प्रशिक्षक अमित ओझा और विराट सिंह के मार्गदर्शन में नियमित प्रशिक्षण ले रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.