दो खातों से 2.63 लाख रुपये उड़ाए
रायबरेली, जून 3 -- लालगंज संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के पूरे सोमवंशी मजरे अंबारा पश्चिम गांव निवासी एक युवक के दो अलग-अलग बैंक खातों से साइबर ठगों ने कुल 2.63 लाख रुपये निकाल लिए। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित के होश उड़ गए। उसने पुलिस और साइबर सेल से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी रामदेव ने बताया कि 22 मई को उसका एटीएम कार्ड, पासबुक तथा बैंक से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज कहीं खो गए थे। काफी तलाश के बाद भी जब कागजात नहीं मिले तो वह परेशान हो गया। इसी बीच जब वह बैंक में अपने खाते की जानकारी लेने पहुंचा तो पता चला कि उसके खातों से बड़ी रकम निकाली जा चुकी है।पीड़ित के अनुसार उसके फेडरल बैंक और स्टेट बैंक के खाते से कुल 1.63 लाख रुपये तथा स्टेट बैंक शाखा के दूसरे खाते से एक लाख रुपये की निकासी की गई है। इस प्रकार उसके खा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.