दो खबर-आर्यन ने 80 मीटर बाधा दौड़ में जीता रजत
मिर्जापुर, अक्टूबर 6 -- चुनार। लखनऊ में चल रही 61वीं उत्तर प्रदेश राज्य जूनियर एथलेटिक चैंपियनशिप में चुनार के आर्यन सिंह ने 80 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक जीता है। प्रतियोगिता के पहले दिन आर्यन ने साढ़े दस सेकेंड में दौड़ पूरी कर दूसरा स्थान हासिल किया। भरपुर लाइन निवासी संजय सिंह और रूबी सिंह के पुत्र आर्यन कक्षा 10 के छात्र हैं। वह ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज, सैफई इटावा में प्रशिक्षण ले रहे हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतने पर उनके परिवार और क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है। यह भी पढ़ें- खेल----अग्रिमा ने रजत जीत खोला लखनऊ का खाता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.