फिरोजाबाद, मार्च 31 -- थाना जसराना के गांव नगला गाज निवासी किसान ने गांव के ही दो लोगों एवं उनके रिश्तेदार पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। थाना जसराना के गांव नगला गाज निवासी भूपेंद्र सिंह का कहना है कि गांव के ही मुन्नालाल एवं रविंद्रनाथ के साथ समर के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। 30 मार्च को मुन्नालाल एवं रविंद्रनाथ ने अपने रिश्तेदार विमलेश निवासी बझेरा खुर्द थाना मक्खनपुर एवं सूजापुर निवासी गौतम सिंह को बुलाया। तथा चारों लोगों ने मिलकर उसकी पिटाई लगा दी। आरोप है कि इस दौरान बचाने आई पीडि़त की पत्नी शैलेष के साथ भी पिटाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...