दो खबरें: भाई से विवाद में बहन ने खाया जेट्रोफा का फल, अचेत
मिर्जापुर, जून 23 -- मड़िहान। स्थानीय थाना क्षेत्र के देवरी कला गांव में सोमवार को छोटे भाई से विवाद के बाद बहन ने जेट्रोफा का फल खा लिया। परिजनों ने उसे अचेतावस्था में मड़िहान अस्पताल में भर्ती कराया। देवरी कला गांव निवासी राजेंद्र की पुत्री 17 वर्षीय काजल घर पर थी। किसी बात को लेकर छोटे भाई से उसका विवाद हो गया। गुस्से में आकर काजल घर के बाहर निकली और जेट्रोफा का फल खा लिया। घर वापस लौटी तो उसे उल्टी शुरु हुई। कुछ देर बाद वह अचेत हो गई। किशोरी को अचेत देख परिजन परेशान हो गए। आनन-फानन में उसे लेकर मड़िहान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि जेट्रोफा का फल खाने से एक किशोरी अचेतावस्था में लाई गई थी। उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.