सहरसा, अप्रैल 28 -- सहरसा, नगर संवाददाता। कोसी स्पोर्ट्स अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे सतरकटैया प्रखंड प्रमुख सिंधु कुमारी व संजय कुमार यादव के पुत्र शाश्वत कुमार सचिन एवं वार्ड 39 के निवासी अर्चना देवी, दशरथ चौधरी के पुत्र कृष कुमार का चयन 26 से 31 मई तक तेलंगाना में आयोजित राष्ट्रीय अंडर 17 क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए नवोदय स्कूल की टीम के किया गया है। दोनों सहरसा नवोदय के छात्र हैं और पिछले तीन वर्षों से कोसी स्पोर्ट्स अकादमी में क्रिकेट के प्रशिक्षण ले रहे हैं। कोसी स्पोर्ट्स अकादमी के कोच सह बिहार जूनियर क्रिकेट टीम के कई बार कोच रह चुके रोशन सिंह धोनी ने कहा कि यह अकादमी की तरफ से 37 एवं 38वें खिलाड़ी है जिनका राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन हुआ है । दोनों खिलाड़ियों को तैयार करने में अकादमी के जूनियर कोच कुणाल चौधरी, राहुल क्षत्रिय एवं प...