गाजीपुर, जून 2 -- सेवराई। भदौरा ब्लॉक परिसर में मंगलवार को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण योजना के तहत दिव्यांगजन चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 61 दिव्यांगजनों ने सहायक उपकरण के लिए आवेदन किया। शिविर में कृत्रिम पैर, व्हीलचेयर, बैसाखी, श्रवण यंत्र सहित अन्य आवश्यक सहायक उपकरणों की जरूरत वाले दिव्यांगजनों का चिन्हांकन किया गया। खंड विकास अधिकारी केके सिंह ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन को सुगम बनाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिविर में प्राप्त सभी 61 आवेदनों का नियमानुसार सत्यापन की जाएगी। जांच के बाद पात्र लाभार्थियों को आवश्यक कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उन्हें दैनिक जीवन के कार्यों में सुविधा मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्...