पीलीभीत, अप्रैल 7 -- बीसलपुर। मंडी समिति में चल रहे गेहूं क्रय केंद्रों का डिप्टी आरएमओ ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो क्रय केंद्रों पर बैनर व क्रय केंद्र प्रभारी नहीं मिले। क्रय केंद्र प्रभारियों के द्वारा परिचय पत्र न डाले जाने पर गहरी नाराजगी जताई। अनुपस्थित रहने वाले क्रय केंद्र प्रभारियों पर भविष्य में एफआईआर कराने की हिदायत दी। बीसलपुर मंडी समिति में आरएफसी समेत 17 गेहूं क्रय केंद्र 15 अप्रैल से संचालित कर दिये गये, लेकिन किसी भी क्रय केंद्र पर वारदाना न होने के कारण गेहूं की खरीद शुरू नहीं की गयी। किसानों का सैकड़ों क्विंटल खुले आसमान के नीचे मंडी में पड़ा हुआ है। वारदाना न होने के कारण किसान अपना गेहूं तुलवाने का इंतजार कर रहे हैं। सोमवार को डिप्टी आरएमओ विजय कुमार ने मंडी समिति में चल रहे गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किय...