गंगापार, दिसम्बर 12 -- मांडा के सुरवांदलापुर और हाटा के धान क्रय केन्द्र पर धान की नियमित तौल विपणन विभाग द्वारा कराया जा रहा है। अभी तक सुरवांदलापुर में 3555 क्विंटल तथा हाटा धान क्रय केन्द्र पर 3044 क्विंटल धान की तौल हो चुकी है। बरहाकला गांव के नाम से आबंटित पीसीयू का धान क्रय केन्द्र बरहाकला ग्राम पंचायत में नहीं है, लेकिन पोर्टल के अनुसार बरहाकला क्रय केन्द्र पर 2567 क्विंटल धान की तौल हो चुकी है। बरहाकला का धान क्रय केन्द्र कहां खोला गया है, इसकी जानकारी बरहाकला ग्राम प्रधान को भी नहीं है। मांडा विकास खंड में सुरवांदलापुर, हाटा, मांडा खास, मझिगवां और बरहाकला में कुल पांच धान क्रय केन्द्र शासन द्वारा पोर्टल के अनुसार खोले गये हैं। हाटा के नाम से आबंटित धान क्रय केन्द्र हाटा से आठ किलोमीटर दूर गिरधरपुर तिराहे पर खोला गया है। अधिकारियो...