दो को लखनऊ में हुंकार भरेंगे लोकतंत्र सेनानी
महाराजगंज, सितम्बर 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सम्मान राशि में बढ़ोतरी की मांग अब एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। जिला अस्पताल के पास लोकतंत्र सेनानियों की बैठक हुई। इसमें 2 अक्टूबर को लखनऊ में होने वाले प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में बड़ी संख्या में भाग लेने की रणनीति बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता फिरोज अहमद ने की।
बैठक का उद्देश्य सेनानियों ने कहा कि सम्मेलन में सम्मान राशि बढ़ाने समेत अपने अधिकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाकर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा। बैठक में गोरखपुर विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष/नगर सहकारी बैंक गोरखपुर के अध्यक्ष राम सिंह, शंभू सिंह व गोरखपुर के सेनानियों के जिलाध्यक्ष साथी छेदीलाल शामिल हुए। राम सिंह ने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने वर्ष 2006 में लोकतंत्र सेनानियों को सम्मान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.