हजारीबाग, मई 8 -- इचाक, प्रतिनिधि।कोडरमा लोकसभा क्षेत्र की सांसद सह केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की ओर से दो कार्यकर्ताओं को सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किया है। इसमें मुख्य लाल प्रसाद मिलता और निर्मल कुमार हैं। इस अवसर पर इचाक में निर्मल कुमार के आवास पर सम्मान समारोह आयोजित कर नव नियुक्त प्रतिनिधियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी के प्रति लंबे समय से निष्ठा, सक्रियता और समर्पण को देखते हुए दोनों नेताओं को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं निर्मल कुमार के संबंध में कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्होंने पार्टी संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहकर ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य किया है। यह भी पढ़ें- बिजली-पानी की समस्या को लेकर भाजपा का आक्रोश प्रद...