दो कोल वाहनों के आमने-सामने की हुई टक्कर, बाल-बाल बचे चालक
चतरा, जून 8 -- गिद्धौर प्रतिनिधि। गिद्धौर थाना क्षेत्र के खोटाही पुल पर रविवार की देर रात दो कोल वाहनों के बीच आमने-सामने सीधी टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि दोनों वाहनों के चालक बाल-बाल बच गए। घटना रविवार रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह भी पढ़ें- बालू व कोयला लदे हाईवा में टक्कर, चालक गंभीरखराब पुल की स्थिति प्रत्यक्षदर्शियों एवं वाहन चालकों के अनुसार खोटाही पुल की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है। पुल के ऊपर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बताया गया कि गड्ढों से बचने के प्रयास में एक वाहन अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रहे दूसरे कोल वाहन से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.